तंज़ानिया की राष्ट्रपति हसन को जेएनयू ने डॉक्टरेट की मानक उपाधि

तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ सामिया सुलुह हसन को आज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है. सामिया को यह उपाधि भारत और तंजानिया के संबंधों में उनकी भूमिका के लिए दी गई है.

तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ सामिया सुलुह हसन को आज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है. सामिया को यह उपाधि भारत और तंजानिया के संबंधों में उनकी भूमिका के लिए दी गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा कि भारत और तंजानिया अपनी पुरानी दोस्ती को रणनीतिक साझेदारी के रूप में विकसित किया हैं. भारत और तंजानिया व्यापार के लिहाज से एक दूसरे के अहम साझेदार हैं. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच स्थानीय व्यापार के समझौतों पर भी चर्चा हो रही है.

सामिया हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे देश ने आईसीटी निर्माण में तंजानिया की मदद की है. सामिया हसन डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाली पहली महिला हैं. सामिया हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति हैं. राष्ट्रपति हसन भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं, इस दौरान उन्होंने कल राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और प्रधान मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता में भी भाग लिया.

सामिया ने कहा कि दुनिया भारत से प्यार कर रही है, चाहे वह भारतीय गाने हों, भारतीय फिल्में हों, भारतीय खाना हो, भारत को नकारना बहुत मुश्किल है.

जेएनयू के इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते काफी मजबूत हैं. तंजानिया के साथ हमारा रिश्ता सदियों तक कायम रहेगा.